Advertisement
फिरोजाबाद

बिजली कटौती से आक्रोशित किसानों ने बिजली घर का किया घेराव।

03 घंटे तक बिजली घर में ताला डालकर बिजली घर रखा बंद अधिकारियों के 10 घंटा निर्बाध आपूर्ति के आश्वासन पर माने किसान।

 

रिपोर्ट:- रिहान अली

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले विद्युत कटौती से परेशान किसान मजदूर नौजवानों ने जनपद फिरोजाबाद के फरिया बिधुत घर का घेराव किया उक्त घेराव के समय अधिशासी अभियंता विद्युत को पंचायत के बीच बुलाने के लिए किसानों ने 12:00 बजे तक का समय दिया था लेकिन अधिशासी अभियंता के किसानों के बीच में न पहुंचने पर आक्रोशित किसानों ने बिजलीघर में ताले डाल दिए और किसान अनिश्चितकाल के लिए जमकर बैठ गए जिससे पूरे जनपद में हड़कंप मच गया कोतवाल फ़रिया, जेई0, एस0 डी0 ओ0 को लेकर किसानों के बीच पहुंचे जहां आक्रोशित किसानों ने कहा कि एक तरफ भयंकर सूखा के बाद भी जबरदस्त बिधुत कटौती की जा रही है और अगर पीड़ित लोग अपनी शिकायत दर्ज कराने जाते हैं तो विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी निरंतर झूठे मुकदमे लोगों के खिलाफ लिखाते हैं किसान मजदूरों की फसलें सूख रही है इसलिए गंभीर विषय को देखते हुए संगीन धाराओं के अंतर्गत दोषी अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराकर जेल भेजा जाए तपती धूप में घंटे भर से अधिक समय तक किसान, मजदूर, नोजवानों और अधिकारियों के बीच मैं हुई वार्ता में तय किया गया कि क्षेत्र के किसानों को निर्बाध रूप से 10 घंटे निजी नलकूपों को विद्युत सप्लाई हरहाल में दिलाई जाएगी तथा जर्जर तारों का स्टीमेट बनाकर उसे भी बदलवाया जाएगा अंत में किसानों ने संतुष्ट होने के बाद उपरोक्त विद्युत घर का घेराव स्थगित करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा उपरोक्त घेराव मैं किसान मजदूर, नोजवानों ने निम्नलिखित मुद्दों को प्रमुख रूप से उठाया

01 :- फरिया घर सहित जनपद फिरोजाबाद के सभी किसानों को 04 घंटे से अधिक बिजली सप्लाई नहीं मिल रही है इसे तत्काल निर्बाध रूप से शासनादेश के अनुसार कम से कम 10 घंटे दिलाई जाए।

विज्ञापन

02 :- प्रदेश में पड़ रही भयंकर सूखा को देखते हुए भी बिधुत विभाग के अधिकारी कर्मचारी पर्याप्त बिजली सप्लाई रिश्वत के चक्कर में नहीं दे रहे हैं दोषियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया जाए।

विज्ञापन 2

03 :- जर्जर विद्युत लाइनों को तत्काल बदल बाय जाए एवं निजी नलकूपों पर लगाए जा रहे मीटरों को तत्काल रोका जाए।

विज्ञापन 3

04 :- विभागीय अधिकारी कर्मचारी अपनी नाकामी को छुपाने के लिए आम जनता पर ही फर्जी मुकदमे लिखा रहे हैं जिन्हें तत्काल रद्द किया जाए।

विज्ञापन 4

05 :- जेई0, लाइनमैन आदि कर्मचारी अधिकारी ट्रांसफार्मर बदलने, स्टीमेट बनबाने, बिधुत सप्लाई चालू करने, नए कनेक्शन दिलवाने के नाम पर किसान, मजदूरों की जमकर लूट कर रहे हैं।

विज्ञापन 5

06 :- बृजवासी लाल पुत्र तेजपाल सिंह निवासी हिम्मतपुर पोस्ट भदाना का 02 वर्ष से बिधुत लाईन को शिफ्ट कराने के लिए परेशान है तत्काल लाइन शिफ्ट कर अब तक बकाए विद्युत बिल को माफ किया जाए।

07 :- हिम्मतपुर गोहाना के नलकूप को भी दी जाने वाली सप्लाई टू फेस चलती है इसे थ्री फेस निरंतर चलाई जाए एवं जर्जर पड़ी लाइन को तत्काल बनवाए जाएं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, युवा राष्ट्रीय महासचिव दिनेश चंद्र, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, गिरीश चंद्र, गजेंद्र सिंह, सलीम खान, प्रदीप कुमार, मूलचंद, सनी कुमार, मानिक चंद्र, महेश चंद्र, मनोज कुमार, हरविलास सिंह, अभिलाख सिंह, भूमिराज सिंह, उदयवीर सिंह, रवीश कुमार सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button