Advertisement
अब तकअभी तकभारत

एमसीए21 संस्करण-3 से संबंधित अपडेट।

 

एमसीए21 संस्करण-3.0 एक प्रौद्योगिकी-संचालित प्रगतिशील परियोजना है, जिसकी परिकल्पना प्रवर्तन को मजबूत करने, व्यवसाय करने में आसानी को प्रोत्साहित करने और उपयोगकर्ता को बेहतर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। नियामक फाइलिंग की प्रक्रिया में कम से कम व्यवधान सुनिश्चित करने हेतु एमसीए21 संस्करण-3.0 की शुरुआत चरणबद्ध तरीके से करने की योजना बनाई गई है।

09 कंपनी फॉर्म (सीएचजी-1, सीएचजी-4, सीएचजी-6, सीएचजी-8, सीएचजी-9, डीआईआर-3 केवाईसी, डीआईआर-3 केवाईसी वेब, डीपीटी-3 और डीपीटी-4) को 01 सितम्बर 2022 (00:00 बजे) को लाइव किया जाएगा। शेष कंपनी फॉर्म और ई-एडजुडिकेशन व अनुपालन प्रबंधन प्रणाली (कंप्लायन्स मैनेजमेंट सिस्टम) जैसे अन्य मॉड्यूल को इस कैलेंडर वर्ष के भीतर पूरी तरह से लागू किया जाएगा।

संस्करण-3 में 09 कंपनी फॉर्म की आगामी शुरुआत को ध्यान में रखते हुए, एमसीए21 वी-3 पोर्टल पर एलएलपी फाइलिंग की सुविधा 27 अगस्त (00:00 पूर्वाह्न) से लेकर 28 अगस्त (23:59 बजे) तक उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि, एमसीए21 वी-2 पोर्टल कंपनी फाइलिंग के लिए उपलब्ध रहेगा।

इन 09 फॉर्मों के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्यू) और डेमो एमसीए की वेबसाइट (www.mca.gov.in) पर उपलब्ध हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) और इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के सहयोग से सभी हितधारकों को संबधित आवश्यक तथ्यों से अवगत कराने हेतु कई वेबिनार आयोजित किए गए हैं।

विज्ञापन

ई-बुक, ई-परामर्श मॉड्यूल और एक संशोधित वेबसाइट के लॉन्च के साथ इसकी शुरुआत का पहला चरण 24 मई 2021 को संपन्न हुआ।

विज्ञापन 2

चरण -2 के हिस्से के रूप में, सभी एलएलपी फाइलिंग में सहयोग प्रदान करने हेतु एलएलपी मॉड्यूल 08 मार्च 2022 को लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button