वरिष्ठ अधीक्षक पी0पी0 सिंह द्वारा ध्वजारोहण राष्ट्रगान के साथ किया गया।

ध्वजारोहण कर कारागार के बन्दियो के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ मनाये जाने के क्रम मे बन्दियो द्वारा देश भक्ति गीतों की सराहनीय व मनमोहक प्रस्तुति की गयी।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 08ः00 बजे कारागार के मुख्य द्वार पर सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियो की उपस्थिति में वरिष्ठ अधीक्षक पी0पी0 सिंह द्वारा ध्वजारोहण राष्ट्रगान के साथ किया गया तथा ध्वजारोहण के उपरान्त स्वतन्त्रता दिवस का संकल्प पढ़ा गया, जिसे समस्त अधिकारियो एवं कर्मचारियो द्वारा दोहराया गया। तत्पश्चात कारागार के अन्दर सभा स्थल पर ध्वजारोहण कर कारागार के बन्दियो के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ मनाये जाने के क्रम मे बन्दियो द्वारा देश भक्ति गीतों की सराहनीय व मनमोहक प्रस्तुति की गयी। बन्दियों मे काफी उत्साह व खुशी का माहौल देखने को मिला।

वरिष्ठ अधीक्षक श्री पी0पी0 सिंह द्वारा स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर बन्दियों को सम्बोधित किया गया तथा शुभकामना दी गयी। साथ ही वरिष्ठ अधीक्षक श्री पी0पी0सिंह द्वारा स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार उ0प्र0 द्वारा कारागार सेवा मे अप्रतिम योगदान के लिए प्रदत्त प्रशंसा पत्र एवं प्रशंसा चिन्ह (गोल्ड) श्री अरविन्द कुमार शुक्ला जेलवार्डर को तथा पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार उ0प्र0 द्वारा कारागार विभाग मे अपने उत्तरदायित्वो का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं तत्परता पूर्वक किये जाने हेतु एवं विभाग मे अब तक के अप्रतिम योगदान के लिए प्रदत्त प्रशंसा पत्र श्री शिव दुलारे लेखाकार व श्री कुलदीप कुमार दास विद्युतकार को प्रदान कर सम्मानित किया गया।

साथ ही वरिष्ठ अधीक्षक द्वारा कारापाल श्री आलोक कुमार शुक्ला, उप कारापाल श्रीमती रंजू शुक्ला, श्री मनीष कुमार सिंह, हेड जेलवार्डर श्री जर्नादन यादव, जेलवार्डर श्री सुनील कुमार गिरि, फार्मासिस्ट श्री विजय नारायण, विद्युतकार श्री कुलदीप कुमार दास व कनिष्ठ सहायक श्री विजय प्रताप सिंह को सराहनीय कार्य हेतु प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर कारागार मे निरूद्ध सभी बन्दियो व कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया तथा इस मौके पर कारागार के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति रहे।




