गांधी जयंती समरोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। सोमवार को गांधी जयंती समरोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रसिद्ध मजदूर नेता एवं जार्ज फर्नाडिंस के सहयोगी रहे कानपुर कैंट के पूर्व विधायक गणेष दीक्षित तथा अध्यक्ष भवन निर्माण संगठन उत्तर प्रदेष दिलीप बाजपेई का गांधी भवन में आगमन हुआ। गांधी जीवन दर्षन पर एक परिचर्चा में उन्होने कहा कि वर्तमान समय में सारे विष्व में आज गांधी एक प्रासांगिक व्यक्ति एक प्रासांगिक विचारधारा के रुप में जाने जाते हैं महात्मा गांधी का मजदूर आन्दोलन और मजदूरों के अधिकारों के प्रति गहरा लगाव था। लेकिन वर्तमान समय में पूरे देष का मजदूर आन्दोलन अस्त व्यस्त हो गया है और ठेकेदारी प्रथा के चलते हुए उन्हे उनके श्रम का पूर्ण मेहनताना नही मिल पा रहा है जिसका फायदा ठेकेदार और बिचौलिये उठा रहे हैं। जिससे प्रदेष का औद्योगिक नगर कानपुर बुरी तरह से बेरोजगारी और भुखमरी का षिकार हो रहा है। अध्यक्ष भवन निर्माण संगठन उत्तर प्रदेष दिलीप बाजपेई दिलीप कुमार ने बताया कि कानपुर में औद्योगिक संस्थानों के बंद होने से व्यापक गरीबी और भुखमरी की स्थिति है जिससे की पूरे राज्य में बेरोजगारी की बिकट समस्या उत्पन्न है। परिचर्चा की अध्यक्षता करते हुए राजनाथ शर्मा ने बताया कि आज जो श्रम का महत्व है वह निरंतर घटता जा रहा है जिससे नगर पालिकाएं, नगर पंचायते तथा रेलवे के विभिन्न संगठनों में सबसे ज्यादा शोषण हो रहा है यही हाल सफाई मजदूरों का भी है। जिसमें ठेकेदार अधिकारी और बिचौलिये जितना कमीषन के रुप में प्राप्त कर लेते हैं उतना उन्हे वेतन के रुप में नही मिलता है जो वर्तमान समय में परिवार की पालन पोषण के लिए प्रर्याप्त नही है। परिचर्चा में विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, सत्यवान वर्मा, नीरज दूबे, अषोक जायसवाल, मुन्ना सिंह, विनोद भारती, मनीष सिंह, विजय कनौजिया आदि मौजूद रहे।




