Advertisement
झारखंडभारत
Trending

संपर्क पथ (अप्रोच रोड) से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार

साहिबगंज। (झारखंड) जिले के 126 स्वास्थ्य केंद्रों में बिजली, पानी एवं संपर्क पथ (अप्रोच रोड) से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।सामाजिक सुरक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने ठंड के मद्देनज़र चौक-चौराहों पर अलाव जलाने एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में उपायुक्त ने स्वास्थ्य उपकेंद्रों एवं आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा आंगनबाड़ियों के नियमित संचालन पर विशेष जोर दिया।पीएचईडी विभाग की समीक्षा के दौरान बोरियो, बरहेट एवं बड़हरवा ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं पर चर्चा की गई तथा सभी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा में निर्माणाधीन तालाब, चेक डैम एवं जीर्णोद्धार परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई तथा सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से आपसी सामंजस्य, पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई, ताकि विकास योजनाओं का लाभ शीघ्र और प्रभावी रूप से आमजन तक पहुँच सके।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button