Advertisement
अपराधअब तकअभी तकबाराबंकी

देर रात मकान में घुसे बदमाशों ने वृद्धा की पिटाई कर नकदी सहित लाखों का सामान लूटकर हुए फरार

रिपोर्ट अनिल कुमार सोनी

बड्डूपुर(बाराबंकी) रविवार देर रात मकान में घुसे बदमाशों ने वृद्धा की पिटाई कर नकदी सहित लाखों का सामान लूटकर फरार हो गए। जानकारी पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।महिला ने सुबह थाने पर मामले की जानकारी दी है बड्डूपुर थाना क्षेत्र के रोशनपुर मजरे मल्लावां निवासी बिमला देवी पत्नी स्वा. प्रेमचंद आपने मकान में अपनी बेटी के साथ रहती है। रविवार देर रात नकाब पोश बदमाश उसके मकान में छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर गए।अंदर पहुंचे बदमाशों ने कमरे का ताला तोड़ उसमें रखी एक हजार की नकदी ,जेवरात व 50 लीटर मेंथा ऑयल लूट लिया।बाहर बरामदे में सो रही बिमला रात में लघुशंका के लिए उठी तो कमरा खुला देख वह बंद करने के लिए चली ।इसी दौरान कमरे में पहले से मौजूद बदमाशों ने महिला पर डंडे से वार कर दिया।महिला की आवाज सुन आस-पास के लोग दौड़े।लेकिन तब तक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले।मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध मे बड्डूपुर प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र विक्रम सिंह से जानकारी के लिए फोन पर संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल नॉट रिचवल आता रहा व खबर लिखने तक हल्का दरोगा अरुण कुमार यादव का फोन नहीं रिसीव हुआ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button