Advertisement
झारखंडभारत
Trending

प्रकृति पूजा व नए साल के शुरुआत का प्रतीक है सरहुल पर्व,एक ही दिन ईद व सरहुल पर्व होना समाजिक सौहार्द व एकता का प्रतीक।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। राजमहल प्रखंड के कल्याणचक रेलवे मैदान में शनिवार को आदिवासी संघर्ष सरना समिति राजमहल एवं तालझारी द्वारा सरहुल पर्व मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा व राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए।आयोजन समिति ने स्वागत में बुके, सखुआ के फूल व डाली देकर किया गया।साथ ही अंग वस्त्र दे कर सम्मानित भी किया।सरना धर्म के विधि विधान से वृक्ष के नीचे पूजन किया गया।प्रकृति की पूजा के उपरांत नववर्ष के आगमन को लेकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर सरहुल की बधाइयां भी दी।कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सांसद व विधायक ने कहा कि सरहुल प्राकृति का पर्व है। यह पर्व प्राकृति व नए वर्ष के आगमन का प्रतीक है।जिसे हमारे आदिवासी समाज के लोग सखुवा के पेड़ में फूल आने पर सरहुल का पर्व मानते है। ये पर्व जल जमीन से जुड़ा है।चुकी यह प्राकृतिक का पर्व है । दोनों ही अतिथियों ने कहा कि ईद पर्व और सरहुल पर्व एक ही दिन आयोजित है यह कहीं ना कहीं सामाजिक एकता एवं सौंदर्य की एक प्रतीक है ।सभी समाज एकजुट होकर सभी त्यौहार को आनंदित तरीके से मना रहे हैं और एक दूसरे से खुशियां बांट रहे हैं यही समाज की खूबसूरती है।


इससे पूर्व जमालपुर गांव में सरहुल का पूजा किया गया।उसके बाद पदयात्रा निकाली गयी। जिसमे सरना समुदाय के लोगो द्वारा पारंपरिक नृत्य करते हुए कल्याणचक रेलवे मैदान पहुंचे। इसके बाद सरना पूजा स्थल पर पारंपरिक पूजा किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य सहित अन्य कार्यक्रम किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, जिप सदस्य अब्दुल बारीक शेख, सुखवा उरांव, विकास यादव, अजय दास, दिलीप उरांव, संतोष बाड़ा,माही टोप्पो,संतलाल तिग्गा,काशी उरांव, मशीह टुडू, सुनीता सोरेन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button