Advertisement
बाराबंकी

एकल अभियान ने रामनवमी के उपलक्ष्य में निकाली भव्य भगवा यात्रा

नगरवासियों ने जगह- जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

विशेष संवाददाता श्रेयांश सिंह सूरज

बाराबंकी:-जिले के रामसनेही घाट के भिटरिया स्थित एकल अभियान के अंचल कार्यालय से एकल अभियान के ग्राम स्वराज मंच द्वारा श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम भगवा यात्रा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से गाजा बाजा,भगवा ध्वज,बाइक के साथ रैली निकाली गई। हर किसी के हाथ में भगवा ध्वज था नगर पंचायत राम सनेहीघाट भगवा रंग में रंगा हुआ नजर आया।नजारे को देखकर लोगों ने भारत माता की जय,वंदे मातरम,जय श्रीराम के नारे लगाए।भगवा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।वहीं नगर पंचायत रामसनेहीघाट के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक वर्मा भी भगवा यात्रा में अपने भारी समर्थकों के साथ शामिल हुए।आज के भव्य शोभा यात्रा के दौरान रामसनेहीघाट की पुलिस भी चाक चौबंद रही।भगवा यात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए शिवमन्दिर भिटरिया बाजार पहुंची जहां आरती पूजन कर यात्रा का विसर्जन किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान नीरज शुक्ला,विनोद अग्रवाल,डॉ राजेश सिंह,दीपक वर्मा,श्रेयांश सिंह सूरज,अनुज सिंह सिसौदिया,हरगोबिंद सिंह,रामकुमार श्रीवास्तव,जय करन,पुरषोत्तम शर्मा,नैमिष सिंह,अमित गुप्ता,संतोष शुक्ला,प्रशांत वर्मा,शैलेश पांडेय सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button