Advertisement
बाराबंकी

डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर हुआ सामाजिक समरसता भोज एवं महिला सम्मान का किया गया आयोजन

रिपोर्ट:- मो0 शमीम 9451254092

14 अप्रैल, 2022 बाराबंकी।
भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत आज ग्राम देवली रामनगर बाराबंकी स्थित भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी जी के आवास पर सामाजिक समरसता भोज एवं गरीब महिला सम्मान का आयोजन किया गया भारतीय संविधान के शिल्पकार, समानता का अधिकार एवं दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रेरित करने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्री द्विवेदी ने बाबासाहेब के विचारों को आत्मसाथ करते हुए सामाजिक समानता एवं समभाव के साथ समाज निर्माण करने की अपील की।
गरीब महिलाओं को वस्त्र वितरित कर नारी शक्ति के सम्मान एवं समान अवसर के साथ उनकी भागीदारी सुनिश्चित करनें का संदेश दिया, समाज के सभी वर्गों का सानिध्य, सभी को शिक्षा एवं कर्तव्य निर्वाहन के साथ विकास के मार्ग को गति देने का संकल्प लिया।
समरसता भोज में क्षेत्र के सैकड़ों ने अपनी भागीदारी देते हुए बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर अवधेश श्रीवास्तव, देवेश शुक्ला नि. मीडिया प्रभारी, धर्मेन्द्र वर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष, विद्यासागर पांडे, मोनू भास्कर, अयोध्या प्रसाद अवस्थी ,अशोक शुक्ला ,संतोष बाजपेई ,अखिलेश शुक्ला ,विनोद वर्मा, विपिन निगम, सरोज वर्मा, एमपी शुक्ला शिवेश नागेंद्र सिंह मुकेश शुक्ला, रामू मिश्रा ,वैभव मिश्रा, डॉ संजय तिवारी ,संदीप सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button