
रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बहराइच। थाना मोतीपुर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 06.11.24 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत वहदग्राम मझाव कालोनी में 60 लीटर कच्ची शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उपनिरीक्षक दिनेश बहादुर सिंह मय हमराह उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह कांस्टेबल अविनाश कुमार व कांस्टेबल विवेक सिंह के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि मुखवीर की खास सूचना मिली कि एक व्यक्ति कच्ची शराब ग्राम मझाव कालोनी से लेकर जाने की फिराक में है विश्वास कर दबिश दी गयी तो अभियुक्त को कुल 60 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या- 559/2024 धारा 60 Ex. Act पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन




