भाई ही निकला बहन का हत्यारा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा।
जनपद बाराबंकी कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र जैसापुर निवासी मोहर्रम अली ने थाने में तहरीर दी थी कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री को किसी ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया है इस पूरे मामले को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी लेकिन कुछ दिनों बाद युवती की चप्पल और दुपट्टा सुमली नदी के किनारे प्राप्त हुआ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी की वही सुमली नदी के पास से ही लापता युवती का शव बरामद हुआ। पुलिस ने टीम के साथ मिलकर मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर मामले की जांच करते हुए अभियुक्त इसरार पुत्र मोहम्मद मोहर्रम अली को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसकी बहन अक्सर देर रात को घर से गायब रहती थी। जिससे नाराज होकर आरोपी भाई इसरार ने बीती 25 जनवरी की शाम बहन को डंडे से मारने लगा सिर पर चोट आई और उसकी मौत हो गई थी अभियुक्त ने अपने आप को बचाने के चक्कर में शव को झोपड़ी में ही छिपा दिया था और अपनी बहन के गायब होने की सूचना पुलिस को दे दी और फिर रात में चोरी छिपे अपनी बहन का शव नदी में फेंक दिया। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर भेजा जेल।




