केन्द्र सरकार ने मध्यम वर्ग के लोगों को गरीब और गरीब वर्ग के लोगों को निम्नतम स्तर पर पहुंचा दिया है – रूही अरशद

रिपोर्ट:- मो0 शमीम
बाराबंकी ‘‘केन्द्र सरकार ने मध्यम वर्ग के लोगों को गरीब और गरीब वर्ग के लोगों को निम्नतम स्तर पर पहुंचा दिया है। महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ कर रख दी है। लोग दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन भाजपा नेताओं के वायदों में अच्छे दिन आज भी हैं। अगर यह अच्छे दिन हैं तो बाराबंकी की जनता को ऐसे अच्छे दिन कतई नहीं चाहिए। बेरोजगारी से परेशान युवा इस बार भाजपा को उखाड़ फेकेंगे। अगर आप सब कांग्रेस को वोट देकर बाराबंकी सदर विधानसभा से मुझे अपना प्रतिनिधि चुनते हैं, तो हर गरीब, मजलूम, परेशान आदमी की जिन्दगी को खुशहाल बनाने में हर वक्त आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहूंगी।’’ यह बातें आज बाराबंकी सदर विधानसभा 268 से कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद ने डोर टू डोर जनसम्पर्क के दौरान लोगों से कही।
कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद ने आगे कहा कि, ‘भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में हर तरह से कोशिश कर रही है कि यह सीट कांग्रेस को न मिले। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार तो पहले ही मैदान छोड़ चुके हैं। जनता ने उन लोगों को नकार दिया है। अब, बाराबंकी सदर विधानसभा की जनता ने मन बना लिया है कि वह कांग्रेस को अपना वोट देंगे।’ लोगों में लगातार इस बात को लेकर उत्साह बढ़ रहा है कि बहुत ही कम समय लोगों के दिलों पर रूही अरशद ने अपनी जगह बना ली है।
उन्होनें जोर देकर कहा कि, ‘क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है। बेरोजगारी की मार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। लेकिन, सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। यूपी की भाजपा सरकार से लोग अब त्रस्त आ चुके हैं। वे बड़ी उम्मीद से कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क और महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक प्रगति का रास्ता केवल कांग्रेस सरकार ही साफ कर सकती है। महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए केवल कांग्रेस पार्टी की कार्य कर रही है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही उनके दुःख-दर्दों को दूर कर सकती है।’
उन्होने लोगों से अपील की कि, ‘रविवार 27 फरवरी को आप सब अपना बहुमूल्य मत कांग्रेस को दें ताकि बाराबंकी के रूके हुए विकास को नये पंख मिल सकें। एक दूसरे से कांग्रेस को वोट देने की अपील करें। केवल कांग्रेस पार्टी ही इकलौती पार्टी है, जो बाराबंकी का विकास करने का माद्दा रखती है।’
आज कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद ने बाराबंकी सदर विधानसभा के बंकी टाउन के कई वार्डों में डोर टू डोर जनसम्पर्क किया। साथ ही, मंझलेपुर, महुआमऊ, दमोल, कादीपुर, पारा, मुजीबपुर, अटवटमऊ, मलूकपुर और मलकासाढ़न सहित दर्जनों ग्रामों में भी घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। इस दौरान सैकड़ों लोग कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद के साथ कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाते चलते नजर आये। रूही अरशद के जनसम्पर्क में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।
कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद के साथ प्रत्याशी प्रतिनिधि अरशद इकबाल ने कहा कि, ‘बाराबंकी सदर विधानसभा की हर जरूरत हो पूरा करना हमारा लक्ष्य है। हम दिन-रात इसके लिए एक कर देंगे। पिछली सरकारों और जन प्रतिनिधियों ने बाराबंकी के लोगों के जज़्बातों के साथ केवल खेला है। वोट लेकर कुर्सी पाने के बाद भाग जाना उनकी फितरत हो गई है। जनता अब इसका जवाब अपने वोट से देगी।’
कांग्रेस प्रत्याशी रूही अरशद के साथ आज हुए डोर टू डोर जनसम्पर्क के दौरान जाकिर अहमद, मेराज, जीशान अहमद, जाबिर खान, अंकिता वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तारादेवी रावत, मनमोहन यादव, त्रिभुवन यादव और करन यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



