टीकाकरण अभियान के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण से लाभान्वित किया जायेगा।(जिला अधिकारी बाराबंकी)

रिपोर्ट – शिवा वर्मा संपादक
जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु एवं सुरक्षा के दृष्टिगत 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को अधिक से अधिक टीकाकरण करने के लिए अभियान के अन्तर्गत जनपद के 15 विकास खण्डों की 45 ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण अभियान के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण से लाभान्वित किया जायेगा। जनपद में टीकाकरण हेतु पर्यवेक्षण अधिकारियों को नामित किया गया है, जो केन्द्र पर टीकाकरण के कार्यो का पर्यवेक्षण करेंगे। 21 मई से 28 मई 2021 तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत 25 मई, 2021 को जनपद में कुल 4920 टीकाकरण किया गया। 26.05.2021 को जनपद बाराबंकी के विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर के ग्राम कटका, तुरकानी, परसा-प्रथम में, विकास खण्ड रामनगर के ग्राम ददौरा, बरियारपुर, किन्हौली में, विकास खण्ड मसौली के ग्राम सैदाबाद, देवकलिया, छुलहाबन्नी में, विकास खण्ड पूरेडलई के ग्राम अरसण्डा, टिकरी, पंसारा में, विकास खण्ड दरियाबाद के ग्राम बीकापुर, लालगंज, अरियामऊ में, विकास खण्ड हरख के ग्राम करौंदीखुर्द, गुलरिहा, तीरगांव में, विकास खण्ड बंकी के ग्राम पिपरौली, करखा, खसपरिया में, विकास खण्ड के ग्राम जासेपुर, सतरही, रानीपुर में, विकास खण्ड देवां के ग्राम कुरखिला, कोनागांव, सिसवारा में, विकास खण्ड के फतेहपुर के ग्राम शाहपुर, घघसी, वतिया में, विकास खण्ड सूरतगंज के ग्राम पर्वतपुर, गोवा, बैरानामउ मझारी में, विकास खण्ड त्रिवेदीगंज के ग्राम मारूफपुर, मनहरी, रौनी में, विकास खण्ड सिद्धौर के ग्राम पड़रावां, कोपवा, मीरापुर में, विकास खण्ड निन्दूरा के ग्राम उदरिया, ओदार, सिन्गतरा में, विकास खण्ड बनीकोडर के ग्राम भानपुर, हकामी, किटियया में टीकाकरण किया जायेगा।
वैक्सीन शरीर को किसी बीमारी, वायरस या संक्रमण से लड़ने के लिए तैयार करती है। ये शरीर के इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा प्रणाली को संक्रमण की पहचान करने के लिए प्रेरित करते हैं और उनके खिलाफ शरीर में एंटीबॉडी बनाते हैं जो बाहरी हमले से लड़ने में हमारे शरीर की मदद करती हैं। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण ही सबसे उपयोगी सिद्ध होगी, इसलिए जनपदवासी जल्द ही वैक्सीन लगवाये।




