डीआरडीए गांधी सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। मुख्य कोषाधिकारी मनोज कुमार तिवारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी के समक्ष पेंशनरों ने अपनी-अपनी समस्याओं को प्रस्तुत किया उन्होंने कहा कि पेंशनरों से संबंधित जो भी समस्याएं हैं उन्हें निस्तारण किया जाएगा। पेंशनर दिवस के अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स पंडित बुधराम विकासखंड दरियाबाद, श्याम श्रीवास्तव विकासखंड पूरेडलई रामचंद्र वर्मा विकासखंड देवा, रामचंद्र निगम स्वास्थ्य विभाग, राम नरेश वर्मा स्वास्थ्य विभाग को सम्मानित किया गया। वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा श्री दिलीप कुमार सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा श्री संतोष कुमार मौर्य सहित सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी एवं प्रतिनिधि तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बाबूलाल वर्मा एवं प्राथमिक शिक्षक पेंशनर संघ के अध्यक्ष श्री रूप नारायण बैसवार सहित लगभग 100 से अधिक पेंशनर भी उपस्थित थे ।




