Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending

बालक की हत्या का अनावरण , 05 अभियुक्त गिरफ्तार 

रिपोर्ट-सौम्य वर्मा

दिनांक 30 नवंबर 2021 को  हरिश्चंद्र निवासी पुरे शिवप्रसाद मिश्र थाना नसीराबाद रायबरेली द्वारा थाना नसीराबाद पर सूचना दी गयी कि मेरा पुत्र रूद्र ( उम्र करीब 05 वर्ष ) जो कि घर से बिना बताये कहीं चला गया है । प्राप्त सूचना पर थाना नसीराबाद पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 305/2021 धारा -364 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर बच्चे की तलाश की जा रही थी , इसी दौरान दिनांक 03 दिसंबर 2021 को बच्चे का शव तालाब के पास मिला था । मृत्यु का सही कारण जानने के लिए पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी सलोन के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 05 दिसम्बर 2021 को थाना नसीराबाद पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु 0 अ 0 सं0-305 / 2021 धारा 364 , 302,201 , 34 भादवि से संबंधित व साक्ष्य संकलन के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. रामकेतार पुत्र शिवराज निवासी पूरे शिवप्रसाद मकदूमपुर थाना नसीराबाद रायबरेली 2. बाल गोविन्द पुत्र रामकेतार निवासी पूरे शिवप्रसाद मजरे मकदूमपुर थाना नसीराबाद रायबरेली 3.बबलू पुत्र रामकेतार निवासी पूरे शिवप्रसाद मजरे मकदूमपुर थाना नसीराबाद रायबरेली 4 मीना पुत्री रामकेतार निवासी पूरे शिवप्रसाद मजरे मकदूमपुर थाना नसीराबाद रायबरेली 5. नीतू पुत्री रामकेतार निवासी पूरे शिवप्रसाद मजरे मकदूमपुर थाना नसीराबाद रायबरेली को उनकी निशानदेही से 01 अदद बांका आलाकत्ल , 03 अदद प्लास्टिक की बोरी ( खून से सनी हुई ) , 02 अदद दुपट्टा ( खून से सने हुये ) के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।

पूछताछ का विवरण:-

कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त बालगोविन्द द्वारा बताया गया कि मेरी पत्नी के दो बार बच्चे हुये थे , जिनकी किसी कारणवश मृत्यु हो गयी थी । तभी से मेरी पत्नी मायके में रह रही थी और ससुराल नहीं आती थी । यह बात मैने पिता रामकेतार को बताई जो कि तांत्रिक है । उनके द्वारा मुझे सलाह दी गई कि अगर अपने खानदान में एक बच्चा कम हो जाए तो तुम्हारे बच्चे बचने लगेंगे । इसी दौरान हम सभी के मन में विचार आया कि हरिश्चन्द्र के साथ जमीन विवाद चल रहा है , क्यों ना हरिश्चन्द्र के बच्चे को मार दिया जाये , जिससे हमारा काम बन जायेगा । मेरी पत्नी भी ससुराल वापस आ जायेगी और बच्चे भी होने लगेंगे । इसी पूर्व योजनानुसार दिनांक 29 नवम्बर 2021 को हम लोगों ने मिलकर हरिश्चन्द्र के बेटे रुद्र को उठा लिया और अपने घर में लाकर मार दिया । जिसकी डेड बॉडी को हम लोगों ने बोरे में भरकर भूसे में छिपा दिया था और इसे बाहर एकांत जगह पर फेंकने की फिराक में थे । पुलिस को शक ना हो इसलिए पुलिस के साथ ही तलाश करवा रहे थे । डेड बॉडी को फेंकने का समय न मिलने व फसने के डर से हमने बच्चे के शव को पास के तलाब में छिपा दिया था । बच्चे के पास जो फोन था उसे वहीं झाडियों में फेंक दिया था ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-

विज्ञापन

1. रामकेतार पुत्र शिवराज निवासी पूरे शिवप्रसाद मजरे मकदूमपुर थाना नसीराबाद रायबरेली ।

विज्ञापन 2

2. बाल गोविन्द पुत्र रामकेतार निवासी पूरे शिवप्रसाद मजरे मकदूमपुर थाना नसीराबाद रायबरेली ।

विज्ञापन 3

3. बबलू पुत्र रामकेतार निवासी पूरे शिवप्रसाद मजरे मकदूमपुर थाना नसीराबाद रायबरेली ।

विज्ञापन 4

4.मीना पुत्री रामकेतार निवासी पूरे शिवप्रसाद मजरे मकदूमपुर थाना नसीराबाद रायबरेली ।

विज्ञापन 5

5. नीतू पुत्री रामकेतार निवासी पूरे शिवप्रसाद मजरे मकदूमपुर थाना नसीराबाद रायबरेली ।

बरामदगी:-

01 अदद बाका आलाकत्ल 03 अदद प्लास्टिक की बोरी ( खून से सनी हुई ) 02 अदद दुपट्टा ( खून से सने हुये )

गिरफ्तार करने वाली टीम:-

1. थानाध्यक्ष श्री दयानन्द तिवारी थाना नसीराबाद रायबरेली ।

2. उ 0 नि 0 श्री पुरुषोत्तम दास थाना नसीराबाद रायबरेली ।

3. मुख्य आरक्षी

4. आरक्षी श्री मनोज कुमार थाना नसीराबाद रायबरेली ।

5. आरक्षी श्री अनुज यादव थाना नसीराबाद रायबरेली ।

6. महिला आरक्षी सिन्धू उपाध्याय थाना नसीराबाद रायबरेली ।

7. महिला आरक्षी अनिता चौहान थाना नसीराबाद रायबरेली ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button