बैंक मित्र बीसी संचालक पर लाखों रुपयों के हड़पने का लगा आरोप ।

बैंक मित्र बीसी संचालक पर लाखों रुपयों के हड़पने का लगा आरोप ।
रिपोर्ट:-सर्वेश कुमार डिस्टिक क्राइम रिपोर्टर
जनपद
सीतापुर
तहसील व थाना महमूदाबाद पुलिस चौकी पैतेपुर के अंतर्गत ग्राम केसरवारा के इंडियन बैंक मित्र सैदनपुर में बीसी संचालक पर खाताधारकों के खाते से धोखे से निकाले गए रूपयो का लगाया आरोप।
सूत्रों के अनुसार पता चला है कि बैंक मित्र बीसी संचालक विकास कुमार पर लोगों ने लाखों रुपए हड़प लेने का आरोप लगाते हुए इंडियन बैंक के प्रबंधक को प्रार्थना पत्र देकर पैसा वापस दिलाने की मांग की है और साथ में बीसी केंद्र बंद करने की भी मांग की है ।
शिकायतकर्ता से जब पूछा गया कि आपके खाते से लाखों रुपए की हेरा -फेरी कैसे हुई? तब उन्होंने बताया पिछले 2 वर्षों से पैतेपुर कस्बे में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ शुरू हुआ है उसी दौरान पैसों का हेर -फेर हुआ। कुल मिलाकर 15 लोग पैसों के हड़पने का शिकार हुए। जिनमें से 2 लोगों के ₹90,000 , ₹90,000 रुपए तथा कुछ लोगों के 20,000 25,000 10,000 15,000 इस प्रकार से लगभग 15 लोगों की खातों से पैसों की हेरा फेरी हुई।इंडियन बैंक मित्र बीसी संचालक पर खाताधारकों ने लाखों रुपयों का धोखे से निकालने का लगाया आरोप।



