मतदाता होना स्वयं में गर्व की अनुभूति देता है और मत का दान योग्य व्यक्ति को करने से लोकतंत्र को हम समर्थ और सुदृढ बना

मंडल ब्यूरो समित अवस्थी अयोध्या
जनपद बाराबंकी
मतदाता होना स्वयं में गर्व की अनुभूति देता है और मत का दान योग्य व्यक्ति को करने से लोकतंत्र को हम समर्थ और सुदृढ बना सकते हैं। इसलिए किसी भी नागरिक को जो 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहें है या पूरी कर चुके है उनको अपना नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जुड़वाना चाहिए। यह विचार टी आर सी महाविद्यालय सतरिख में जनपद के स्वीप प्रभारी / जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राजेश कुमार वर्मा ने सुव्यवस्थित मतदाता साक्षरता एवम निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तत्ववधान में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलन के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इनका स्वागत प्राचार्य महोदय के द्वारा किया गया तत्पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं ने हिमांशु वर्मा व चांदनी सिंह ने ,काजल वर्मा ने मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत किया।महाविद्यालय की छात्राओं ज्योति यादव,सपना वर्मा,शालू,सावित्री, नीतू आदि ने मतदाता जागरूकता से सम्बंधित गीत एवम भाषण प्रस्तुत किये। महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए बनाई गई सुंदर रंगोलियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर स्वीप के अन्तर्गत एक मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। महाविद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक जागो मतदाता ने सभी की सभी ने सराहना की। मतदाता साक्षरता क्लब के नोडल पर्सन और प्रवक्ता नेशनल इण्टर कालेज,फतेहपुर आशीष पाठक ने सभी अर्हता रखने वाले नागरिकों से फॉर्म 6 भरकर निर्वाचक नामावली में अपना नाम जोड़ने हेतु प्रेरित किया और मतदान के लिए जागरूक किया। यदि मतदाता सूची में नाम गलत है तो उसको कैसे संशोधित किया जाए उसके लिए नामित व्यक्तियों से संपर्क कर अपनी मतदाता सूची को सही करने के लिए आधिकारिक व्यक्तियों के नामों के बारे में समझाया । कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथि गणों नोडल अधिकारी/ खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय गुप्त मौर्य ने भी महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर प्रकाश डाला। ई एल सी नोडल अधिकारी आशीष पाठक द्वारा सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के संरक्षक डॉ सुजीत चतुर्वेदी, प्राचार्य एस के गुप्ता, बी एड विभाग अध्य्क्ष डॉ बिनीता गुप्ता सहित शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही । संचालन प्रवक्ता आदेश तिवारी ने किया। दिव्यांग आईकॉन के रूप में उपस्थित नागेश पटेल ने भी दिव्यांगों से अपील की सभी दिव्यांग अवश्य अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवाये और सुविधजनक मतदान करें।
इसी क्रम मे ग्राम्यांचल महाविद्यालय हैदरगढ़ में खण्ड शिक्षा अधिकारी हैदरगढ़ श्री नवाब वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी त्रिवेदीगंज श्री आर पी यादव, खण्ड विकास विकास अधिकारी श्री आशुतोष श्रीवास्तव एवम महाविद्यालय प्रबंध समिति में अध्यक्ष ,एवम संरक्षक की उपस्थिति में विविध आयोजनों के द्वारा लोगो को 1 से 30 नवंबर तक चलने वाले विशेष पुनरीक्षण अभियान में अर्हता रखने वाले नागरिकों से नाम जोड़ने की अपील की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामप्रकाश पाठक, तहसील नोडल अधिकारी राहुल शुक्ला, महाविद्यालय के प्राध्यापक लालमणि शुक्ला, उधम सिंह , प्रदीप जी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। जानकी प्रसाद महिला महाविद्यालय कोटवासडक में मुख्य अतिथि में रूप में तहसीलदार ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह , स्वीप कोआर्डिनेटर डॉ अरविन्द पाण्डेय, डॉ राधेलाल वर्मा, समाजसेवी प्रदीप सारंग,सहित महाविद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं के निर्देशन में विद्यार्थियों ने मतदाता शपथ और भाषण, काव्यपाठ आदि के माध्यम से एक जागरूक मतदाता होने के बारे में जानकारी प्राप्त की।




