
समित अवस्थी की रिपोर्ट
दिनांक 30.05.2022 को वादी श्री जगेदीन पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम मरखापुर थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी द्वारा थाना दरियाबाद पर सूचना दी गई कि दिनांक 28.05.2022 को मेरा पुत्र उम्र करीब 15 वर्ष घर से बिना बताये कही चला गया है । जिसके सम्बंध में थाना दरियाबाद में मु0अ0सं0 175 /2022 धारा 363 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष दरियाबाद के अथक प्रयास से गुमशुदा बालक को आज दिनांक- 31.05.2022 को बरामद कर परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया गया ।
पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद शुक्ला थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी ।
2. का0 गौरव शुक्ला, का0 राहुल थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी ।
3. म0आ0 पूजा राजपूत थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी
विज्ञापन




