Advertisement
बाराबंकी

जिलाधिकारी ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा जिलाधिकारी ने ग्रामीणों का जाना हाल।

बाढ़ से निपटने के लिए मुस्तैद है जिला प्रशासन- (अविनाश कुमार)

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)मो० :- 9453668791

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तहसील रामनगर के विकास खंड सूरतगंज के सब तरफ से कट चुके बाढ़ प्रभावित ग्राम लालपुरवा और कोडरी का स्थलीय भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए ग्रामवासियों से वार्ता की तथा उन्हें आश्वस्त किया कि हर सम्भव मदद की जा रही है।

जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से एक एक करके उनकी समस्याओं को सुना तथा जिन ग्रामीणों के मकान पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गये हैं, उनको सूचीबद्ध करने के निर्देश संबंधित को दिए, जिससे कि इन लोगों को आवासीय योजना का लाभ दिया जा सके।उन्होंने ग्रामीणों का हाल जाना और कहा कि यदि किसी व्यक्ति को किसी प्रकार का बुखार आता है, तो मेडिकल टीम से संपर्क करके दवाई अवश्य ले। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद ग्रामीण श्रीमती रामकली के घर पर लगे हैंडपंप से निकलने वाले पानी की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। और उनकी समस्याओं को सुना।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों में भोजन सामग्री का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से सम्बन्धित किसी प्रकार की कोई समस्या न उठानी पड़े, बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने संबंधित एमओआईसी को निर्देशित किया कि बाढ़ के पानी के सूखने के बाद बहुत सारी बीमारियां उत्पन्न होने की सम्भावना बनती है, इसके लिए किसी व्यक्ति को बुखार आता है तो उसकी सैम्पलिंग ली जाये। इसके साथ ही टायफाइड, मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों की जांच तत्काल कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई गर्भवती महिलायें है तो उनका ब्यौरा अवश्य रखें, जिससे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल समस्या का निराकरण किया जा सके।जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ क्षेत्र में जिन फसलों का नुकसान हुआ है, उनका सर्वे कराने के लिए लेखपाल को निर्देशित किया गया ।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

इस दौरान अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी रामनगर , तहसीलदार रामनगर , अपर जिला सूचना अधिकारी, संबंधित ग्राम प्रधान सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button