थाना कुर्सी पुलिस ने 03 शातिर अभियुक्तों को किया गया।
गिरफ्तार तथा 01 बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। थाना कुर्सी पुलिस ने 03 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 01 बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया व गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा संख्या 249/2022 धारा 41/411 भादवि व मुकदमा संख्या 248/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण का एक गिरोह है जो बाराबंकी , लखनऊ तथा आस पास के जनपदों में चोरी / लूट की घटनाएं कारित करते है । अभियुक्तों ने दिनांक 26.07.2022 की रात एक मोटर साइकिल सवार से तमंचा दिखाकर दस हजार रूपये व एक मोबाइल बेहटा अन्डर पास के पास से छीना था और दिनांक 04.08.2022 की रात में उमरा फैक्ट्री एरिया में स्थित गिलास की फैक्ट्री से बैट्री , मोबाइल फोन , इन्वर्टर , पंखा , ऐंगिल , टिल्लू मोटर , कूलर , केबिल आदि चोरी किया था । इसी तरह दिनांक 06.08.2022 की रात अभियुक्तों ने लक्ष्मी धर्मकांटा अल्लीपुर के पास से एक हाइड्रा से एक एमरान की बैट्री चोरी की थी । इसके अलावा अभियुक्तों ने फैक्ट्री एरिया उमरा तथा आस पास के क्षेत्र में खड़े वाहनों से बैट्री और वाहनों के ड्राइवरों के सो जाने पर उनके मोबाइल को चुरा लेते हैं एवं सामान व मोबाइल को फेरी वालों आदि को सस्ते दामों में बेचकर मिले पैसों से अपना जीवन यापन करते है ।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता :-
1. मोहम्मद अदीब उर्फ अद्दू पुत्र हिफजुल रहमान उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम अगासण्ड थाना कुर्सी बाराबंकी हालपता ग्राम अनवारी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
2. शमीम उर्फ साढ़े तीन लाख पुत्र मोहम्मद वसीम निवासी ग्राम अनवारी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
3. कल्लू पुत्र हुसैन अहमद निवासी ग्राम अनवारी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
बरामदगी:-
1- एक अदद स्टेप्लाइजर ,
2- एक अदद कूलर फैन डबल पंखे बाला
3- एक अदद टिल्लू मोटर
4- दो अदद सीलिंग फैन
5- करीब 17 मी 0 केबिल तार
6- एक अदद ऐंगल लोहा
7- एक अदद बैट्री एमरॉन
8-दो अदद बैट्री बड़ी
9-14 अदद मोबाइल फोन
10- नकद 7100 / रूपये
11-1अदद तमंचा नाजायज मय अदद जिंदा कारतूस 315 बोर 12- घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस नम्बर- UP32DC3192
अनावरित अभियोग:-
1 – मुकदमा संख्या 241/2022 धारा 392/411 भादवि थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।
2- मुकदमा संख्या 245/2022 धारा 379/411 भादवि थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।
3- मुकदमा संख्या 247/2022 धारा 457/380/411 भादवि थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।
पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक रामचन्द्र सरोज थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।
2. उप निरीक्षक धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
3. हेड कांस्टेबल अतर सिंह थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
4. महिला हेड कांस्टेबल पूनम सिंह थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
5. कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह , कांस्टेबल राजेश सिंह थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
5. कांस्टेबल राघवेन्द्र प्रताप सिंह थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
6. कांस्टेबल गौरव यादव थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
7. कांस्टेबल अंकुश कुमार थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
8. कांस्टेबल मनोज कुमार थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।




