राजा कासिम के नेतत्व में निवासाये रसूल हजरत इमाम हुसैन अलैसलाम के नाम पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीन दिन का ब्लड डोनेट लगाया गया कैम्प

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी।आज राजा कासिम के नेतत्व में निवासाये रसूल हजरत इमाम हुसैन अलैसलाम के नाम पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी तीन दिन का ब्लड डोनेट कैम्प लगाया जिला अस्पताल में कैम्प का उद्घाटन भाजपा वरिष्ठ नेता प्रशांत मिश्रा ने किया जिसमें फराज हुसैन विक्की जिला मंत्री भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा, नदीम जैदी, मनाजिर हैदर सहित आठ लोगो ने कैम्प के पहले दिन ब्लड डोनेट किया इस अवसर पर राजा कासिम ने कहा हजरत इमाम हुसैन ने धार्मिक कटरता और आंतक की खिलाफत करते हुए इंसानियत स्थापित करते हुए अपनी व अपने पूरे परिवार की शहादत देकर दुनिया का सबसे आला धर्म इस्लाम को बनाया जिस कारण अहलेबैत को मनाने वाले मुस्लमान की पूरी दुनिया में इज्जत हो रही रक्तदान में जुबेर अहमद खान, ताहिर किदवाई, मो0 आलम, मो0 अली, अब्बास अली, सतीश वर्मा, कल्लू चौहान, रामलाल चौहान आदि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




