बाराबंकी
दबंगों द्वारा रोका जा रहा है सार्वजनिक नाली में जल निकास, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

रामसनेही घाट, बाराबंकी। ब्लॉक बनीकोडर अंतर्गत ग्राम पूरे आधार की सुखदेवी पत्नी राम अशोक के छत का पानी निकालने हेतु सार्वजनिक नाली में जब पाइप जल निकास हेतु लगाने की कोशिश करते है तो गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग रामकैलाश, सुंदरलाल व रामफेर सहित उनके घर के अन्य सदस्य मारने पीटने पर उतारू हो जाते है। इस संदर्भ में पीड़िता सुखदेवी ने कोतवाली रामसनेही घाट व तहसील प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता का कहना है कि सार्वजनिक नाली में छत का पानी पाइप द्वारा निकालने हेतु जब पाइप लगाने की कोशिश करते है तो ये लोग मार पीट व अपशब्दों का प्रयोग करते हैं व फर्जी हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी देते है। पीड़िता ने बताया विमल, श्यामू पुत्र रामफेर आए दिन गली – गलौज करते रहते है व रास्ते में अवरोध पैदा करते है।




