
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण पर नाटक का आयोजन जागरूकता कार्यक्रम गुलज़ार फाउंडेशन द्वारा आयोजित तथा वन विभाग द्वारा प्रायोजित एक नुक्कड़ नाटक जागरूकता कार्यक्रम तहसील नवाबगंज के प्रांगण में तथा दूसरा नुक्कड़ नाटक बस अड्डे के सामने किया गया। वन अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। पेड़ लगाओ- पेड़ बचाओ, पर्यावरण संरक्षण तथा पानी-बिजली को कैसे बचाना है, नाटक के माध्यम से सन्देश दिया।
समाजसेवी अजय गुरु जी ने कार्यक्रम में अपना भी उद्बोधन दिया।
इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष आशा सिंह, गौसिया परवीन, प्रमिला श्रीवास्तव, रानी परवीन सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहकर नुक्कड़ नाटक का लुत्फ उठाया। अन्त में गुलज़ार फाउंडेशन की सचिव गुलज़ार बानो ने सभी का आभार व्यक्त किया।




