लालपुर में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का हुआ आयोजन

बनीकोडर, बाराबंकी। विकास खंड बनीकोडर शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुर राजपुर में गुरु वंदन एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बनीकोडर संजय कुमार शुक्ला व अध्यक्षता ग्राम प्रधान लालपुर राजपुर के प्रतिनिधि प्रेम नरायन ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व उपराष्ट्रपति डॉ0सर्व पल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संजय कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षक को शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सारा कार्य करना है।बच्चों को पाठ पढ़ाने से पूर्व उपचारात्मक शिक्षण पर ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने ग्राम पंचायत लालपुर राजपुर के सभी शिक्षकों को कहा कि आप अपने कार्यों में सतत प्रयास करते रहना चाहिए।भविष्य में हम ग्राम पंचायत स्तर से न्याय पंचायत स्तर फिर ब्लॉक स्तरीय परीक्षा कराई जाएगी जिससे आपके द्वारा किये गए प्रयासों को सही दिशा मिल सके।ग्राम प्रधान की भूरि भूरि प्रशंसा की।इसी कड़ी में प्रेम नरायन यादव ने कहा कि शिक्षक का स्थान हमेशा सर्वोपरि रहा है।समाज के भविष्य का निर्माणकर्ता है।इनकी शिक्षा के बिना कोई भी कार्य संपन्न नही हो सकता है।इस अवसर पर ग्राम सभा के सभी शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार भार्गव ने आये हुए समस्त शिक्षकों का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद यादव, जयपाल सिंह, राजीव कुमार साहू,अंकित तिवारी,गीता देवी,अंजू सिंह,दीपक वर्मा,राकेश विश्वकर्मा, हाफिजअयाज, अभिषेक कुमार,ज्योति प्रकाश,सविता प्रजापति,व वर्षा श्रीवास्तव, सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।




