Advertisement
बाराबंकी

मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने आज ग्राम रसौली में अमृत सरोवर के निकट पौधारोपण किया।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने आज ग्राम रसौली में अमृत सरोवर के निकट पौधारोपण किया, ग्राम इन्धौलिया में देखी इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट तकनीक तथा ग्राम दौलतपुर में कार्यक्रम में हुए शामिल।


बाराबंकी। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने आज जनपद के ग्राम रसौली में अमृत सरोवर के निकट पौधारोपण किया।

विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने आज एक दिन में 30 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि देखने में यह लक्ष्य मुश्किल लगता है लेकिन हमारे प्रदेश में 25 करोड़ लोग रहते है,प्रत्येक व्यक्ति पेड़ लगायेगा, तो इस लक्ष्य को प्राप्त करना सम्भव है।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

ग्राम रसौली में पौधारोपण समारोह में जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने भी पौधारोपण किया।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5

इस अवसर पर अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षण श्रीमती रेणु सिंह ,पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह सहित अन्य उपस्थित अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ओडीओपी के अन्तर्गत जनपद के उत्पाद मुख्य सचिव को भेंट किये।


मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने इस सम्बन्ध में बताया कि पिछले छः वर्षो में 137 करोड़ पेड़ लगाये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की संस्था ने पौधारोपण कार्यक्रम का अध्ययन किया है और अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि जिन पौधों को रोपित किया गया उनमें से 93 प्रतिशत पौधे जीवित है एवं बड़े हो रहे है। मुख्य सचिव ने कहा कि पौधारोपण अभियान में सभी नागरिकों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि जलवायु परिवर्तन आज बड़ी समस्या बन चुका है, कभी अत्यधिक वर्षा होती है, तो कभी बिल्कुल वर्षा नहीं होती है। यदि लोगों को बचाना है तो हमें अपनी प्रकृति का संरक्षण करना होगा। पौधारोपण से पृथ्वी प्रदूषण से बचेगी और सभी को रहने के लिए अच्छा वातावरण भी मिलेगा।


मुख्य सचिव ने इस अवसर पर कहा कि बाराबंकी सहित पूरे प्रदेश में आज एक उत्सव का माहौल है, हर कोई पेड़ लगाने को उत्सुक नजर आ रहा है। आज हमारे प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मुजफ्फरनगर में पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल पेड़ पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें बचाना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे जितनी अधिक संख्या में लगाये जायेंगे, उतनी ही अधिक मात्रा में आॅक्सीजन मिलेगी और मानव जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार होगा।


मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने बताया कि प्रकृति को संरक्षित करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से प्रदेश के समस्त जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में अमृत सरोवर तैयार कराये गये है।

प्रत्येक गांव में 2-2 अमृत सरोवर बनाये गये हैं। उन्होंने बाराबंकी सहित प्रदेश के समस्त नागरिकों से अपील की है कि प्रकृति को बचाने के लिए पौधारोपण कार्यक्रम एक महायज्ञ है, इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

अपने आपको बचाने के लिए घर से जरूर निकलिये और पेड़ अपने लिए व अपने घरे के सदस्यों के लिए लगाइये। उन्होंने किसान भाइयों से भी अपील की कि वह अपने खेत के हर मेड़ पर पेड़ जरूर लगाये।


इसके बाद मुख्य सचिव ने ग्राम इन्धौलिया(ग्राम पंचायत अकबरपुर धनेठी विकासखंड मसौली) में इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट तकनीक का फील्ड डेमोंस्ट्रेशन का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने इससे सम्बन्धित जानकारी मुख्य सचिव को उपलब्ध करायी। इसके बाद वह विकास खण्ड हरख के ग्राम दौलतपुर पहुॅचे।

यहाॅ पर विख्यात प्रगतिशील किसान पद्मश्री श्री राम सरन वर्मा के फार्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया तथा महिलाओं को श्री अन्न, पौष्टिक आहार पैकेट वितरित किये। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि यह स्थान उन्नतशील किसानों के लिए प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में भी कार्य कर रहा है और प्रेरणा स्रोत के रूप में भी। उन्होंने कहा कि यहां पर मिलेट्स की खेती होती है।

केले की उन्नतिशील प्रजातियों की खेती होती है तथा कृषि अनुसंधान से सम्बन्धित अनेकों कार्य होते है, जिनकी प्रशंसा की जाती रही है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रसायन रहित खेती को कैसे बढ़ावा दिया जाये, कैसे उपज को प्राकृतिक संसाधनों से ही पैदा किया जाये कि उनकी पौष्टिकता खत्म न हो। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित किसानों से उनके विचार भी सुने तथा पौधारोपण भी किया।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button