
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा
रामसनेहीघाट,बाराबंकी। आज शुक्रवार को आधुनिक भारतीय इंटर कॉलेज, भिटरिया नगर पंचायत रामसनेहीघाट में बाल दिवस के अवसर पर भव्य बाल मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रामनरेश यादव ने फीता काटकर किया। जैसे ही उद्घाटन हुआ, पूरी कैंपस बच्चों की हंसी, खुशी और तरह–तरह की स्टॉलों की रौनक से गूंज उठा मेले में खस्ता टिक्की, पानी पुरी, मूंगफली, कचौड़ी, रसगुल्ला, मटर, चिप्स और फलों की स्वादिष्ट दुकानें बच्चों ने ही लगाई थीं। छात्रा रिंचा, शिवांगी और खुशी द्वारा बनाया गया चंद्रयान मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे देखने के लिए अभिभावकों और आगंतुकों की भीड़ जुटती रही विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावक, समाज के गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी भी मेले का खूब आनंद लेते नज़र आए। बच्चों का जोश और उमंग देखते ही बन रहा था।हर कोई हर्षोल्लास में डूबा हुआ दिखा।
प्रधानाचार्य बृजकिशोर व संतोष कुमार यादव ने आए हुए अतिथियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर बृजेश यादव छोटू, संतोष कुमार यादव,प्रवीन यादव अशोक यादव, हरिशंकर तिवारी, हरिनाथ पाल, पवन यादव, प्रदीप अवस्थी, उमानाथ मिश्रा, रिकी, हिमांशु कुशवाहा, शिवम शुक्ला, देशराज यादव, भूपेंद्र सिंह, दीपक सिंह, नयन शर्मा, अभिनव यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने भी पहुँचकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें आशीर्वाद दिया ।




