Advertisement
बाराबंकी

जिलाधिकारी ने जनपद के चौराहों के हो रहे सौन्दर्यीकरण का लिया जायजा, दिये आवश्यक निर्देश

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने जनपद के चौराहों के हो रहे सौन्दर्यीकरण का लिया जायजा, दिये आवश्यक निर्देश।
जिलाधिकारी डॉ0आदर्श सिंह ने उपजिलाधिकारी सदर पंकज सिंह के साथ नगर पालिका परिषद नवाबगंज क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न चौराहों के विस्तारीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्यो की प्रगति का आकस्मिक स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रास्ते में अतिक्रमण किये लोगों का संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी को निर्देश दिया कि चौराहों को अतिक्रमण किये लोगों से मुक्त किया जाये, जिससे आवागमन में कोई अव्यवस्था न उत्पन्न हो।
निरीक्षण में जिलाधिकारी ने नाका सतरिख चौराहे के पास हो रहे सौन्दर्यीकरण के कार्य का जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर को उचित स्थान पर अलग शिफ्ट करते हुए ज्यादा नीचे लटक रहे तारों को सही किया जाये। अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिया कि विद्युत तारों की ऊॅचाई को और बढ़ा दे, जिससे नीचे लटक रहे तारों से छुटकारा मिल सके। नाका सतरिख चौराहे पर जल्दी से काम को पूरा करने के निर्देश दिये और पल्हरी चौराहे पर कार्य की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सौन्दर्यीकरण के दौरान बन रहे चौराहों पर और भी तेजी से कार्य पूरा कर अवगत कराये। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि कार्य को जल्दी से पूर्ण कर लिया जाये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इन चौराहों के विस्तारीकरण व सौन्दर्यीकरण कार्य को समयबद्ध ढ़ग से पूरा किया जाए। निर्माण कार्य में कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो के तहत जनपद में चौराहों के चौड़ीकरण तथा सौन्दर्यीकरण के कार्य किये जा रहे है। चौराहों के चौड़ीकरण से सुगम आवागमन एवं समय की बचत होती है।
——————–

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button