
नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना नसीराबाद पर प्रार्थिनी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का ही रहने वाला विपक्षी कपिल पुत्र रमेश बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नसीराबाद पर मुकदमा संख्या-95/2026 धारा-87/137(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा अपहृता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे।
दिनांक 29.06.2026 को मुखबिर खास की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र अन्तर्गत रानीपुर मोड के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त कपिल सरोज पुत्र रमेश सरोज निवासी सुलईपुर थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
विज्ञापन




