एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा की कार्यवाही में 03 शोहदे पकड़े गये।

एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा की कार्यवाही में 03 शोहदे पकड़े गये।
सिद्धार्थनगर/विजय पाल चतुर्वेदी।
जनपद सिद्धार्थनगर में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले इलाके आदि स्थानों पर महिलाओं के साथ अभद्रता व अश्लील हरकत आदि करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डाक्टर यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुरेश चन्द्र रावत के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी एंटी रोमियो महिला उप निरीक्षक श्रीमती पूनम मौर्या द्वारा एन्टी रोमियो कार्यवाही के अन्तर्गत थाना सिद्धार्थ नगर,उसका बाजार,जोगिया उदयपुर और बांसी थानाक्षेत्र में स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थानाक्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों,पार्कों आदि में चेकिंग की गयी। इस दौरान 03 शोहदे पकडे गये । पकड़े गये शोहदो के विरूद्ध उचित कार्यवाही की गई। शोहदो के घर वालो से बात करने के बाद घरवालों के द्वारा पुनः गलती ना करने के आश्वाशन तथा शोहदो द्वारा माफी मांगने व भविष्य में पुनरावृत्ति ना करने के शपथ खाने के बाद चेतावनी देकर छोड़ा गया l




