युवक की हत्या में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

युवक की हत्या में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद उन्नाव श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय हसनगज के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा युवक की हत्या में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । संक्षिप्त विवरण- वादिनी श्रीमती रामजानकी पत्नी श्री राम लखन गुप्ता नियाम शेखपुर थाना सोहरामऊ जिला उन्नाव के लड़के अमित गुप्ता को मारा पीटा तथा गला कसकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना सोहरामऊ पर पंजीकृत कराये गये मु 0 अ 0 सं0- 116/21 धारा- 302/323/506 भादवि के नामजद वाछित अभियुक्त गण 01. संदीप यादव पुत्र रज्जन 02. सुमित यादव पुत्र मगलू नि ० गण ग्राम शेखपुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव को आज दिनांक 30.07.2021 को प्रभारी निरीक्षक श्री सुरेश कुमार पटेल मय हमराही कर्मगणों द्वारा मुखबिर की सूचना पर बनी पुल के नीचे से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियक्त का नाम व पता
01. संदीप यादव पुत्र रज्जन 02. सुमित यादव पुत्र मगलू निगण ग्राम शेखपुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1.प्रभारी निरीक्षक थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव । 2.का 0 सतीश कुमार थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव । 3.का 0 विशाल कुमार थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव




