Advertisement
बाराबंकी

जिले में कई जगह मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

बाराबंकी l अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार को कई स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l दरियाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने सोमवार को नई सड़क तिराहा स्थित अपने आवास पर कई योगासन किए l इस मौके पर उन्होंने योग की उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की बात कही l भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री ओमप्रकाश अवस्थी ने भी अपने समर्थकों के साथ योग शिक्षक की देखरेख में कई योगाभ्यास किए l उन्होंने कहा कि कोरोना काल में योग काफी उपयोगी साबित हुआ है l उन्होंने लोगों से घर पर रहकर ही खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग करने की अपील की l

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button