Advertisement
फिरोजाबाद

हाईवे पर लूट करने वाले अन्तर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार व अभियुक्तों के कब्जे से नाजायज अस्लाह व चोरी / डकैती की मोटर साइकिलें बरामद

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

थाना रामगढ क्षेत्र में बाईपास पर चिनौरा पुल के ऊपर अज्ञात बदमाशों ने आगरा की तरफ से शिकोहाबाद जा रहे फौजी दंपत्ति से अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी अपाचे मोटरसाईकिल रंग नीला को लूट लिया था । दिनांक 10.06.2021 को थाना रामगढ़ पुलिस व थाना रसूलपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना पर रात्रि समय लगभग 09:45 बजे ममता डिग्री कालेज से चिनौरा पुल की तरफ हाईवे पर लूट की घटना को अंजाम करने वाले तीन बदमाशों 1.अमन 2.मोनू उर्फ मुनेन्द्र कुमार 3. दलवीर सिंह को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा इनके तीन साथी मौके से फायरिंग करते हुये अँधेरे का लाभ उठाते हुये भाग गये थे । पूछताछ के दौरान गिरफ्तारशुदा तीनों अभियुक्तों ने अपने साथियों के नाम 1.लोकेन्द्र पुत्र श्री रघुवीर सिंह वघेल निवासी ग्राम दानी का वांस थाना नगला सिंघी जनपद फिरोजाबाद हाल किरायेदार श्री कृष्ण बाबू जी टूण्डला फिरोजाबाद जाति बघेल , 2. विपिन पुत्र जयन्त प्रकाश निवासी नगला मुरली थाना नारखी जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 32 वर्ष जाति प्रजापति 3 . टीटू पुत्र पप्पू निवासी गढी गोपाल थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद जाति बघेल अपने साथियों के नाम बताये थे तथा फौजी की लूटी हुई मोटरसाईकिल भी अपने इन्हीं साथियों के पास होना बताया था । श्री अशोक कुमार शुक्ल , पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद के सफल मार्गदर्शन में , श्री मुकेश चन्द्र मिश्र अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल पर्यवेक्षण में व श्री हरिमोहन सिंह , क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 14.06.2021 को थाना रामगढ़ पुलिस व थाना रसूलपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना पर समय लगभग 12.15 बजे अब्बू हुरैरा स्कूल के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से अभियुक्त 1.लोकेन्द्र पुत्र श्री रघुवीर सिंह बघेल निवासी ग्राम दानी का वांस थाना नगला सिंघी जनपद फिरोजाबाद हाल किरायेदार श्री कृष्ण बाबू जी टूण्डला फिरोजाबाद जाति बघेल , 2. विपिन पुत्र जयन्त प्रकाश निवासी नगला मुरली थाना नारखी जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 32 वर्ष जाति प्रजापति को मय 02 अदद तमंचा 315 बोर , 06 अदद कारतूस मय लूटी गयी मोटरसाईकिल अपाचे व 03 अन्य चोरी की मोटरसाईकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण : 1. लोकेन्द्र पुत्र श्री रघुवीर सिंह वघेल निवासी ग्राम दानी का वास थाना नगला सिंघी जनपद फिरोजाबाद हाल किरायेदार श्री कृष्ण बाबू जी टूण्डला फिरोजाबाद जाति बघेल 2. विपिन पुत्र जयन्त प्रकाश निवासी नगला मुरली थाना नारखी जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 32 वर्ष जाति प्रजापति बरामदगी : 1. एक अदद मोटर साइकिल अपाचे ( थाना रामगढ़ के मु 0 अ 0 स 0 342/2021 धारा 395 भादवि ) 2. एक अदद मोटर साइकिल यामा फेजर ( थाना सिकन्दरा जनपद आगरा की चोरी से सम्बन्धित ) 3. एक अदद मोटर साइकिल काली पल्सर 180 सीसी ( जनपद आगरा से चोरी से सम्बन्धित ) 4. एक अदद मोटरसाईकिल काली / लाल सीडी डीलक्स ( जनपद आगरा से चोरी से सम्बन्धित ) 5. दो अदद तमंचा व 6 अदद कारतूस 315 बोर थाना रामगढ पर पंजीकृत अभियोग : 1. मु 0 अ 0 सं 0 342/2021 धारा 395 भादवि 2. मु 0 अ 0 सं 0 356/2021 धारा 411/414 भादवि 3. मु 0 अ 0 सं 0 357/2021 धारा 3/25 आर्स एक्ट बनाम लोकेन्द्र 4. मु 0 अ 0 सं 0 358/2021 धारा 3/25 आर्स एक्ट बनाम विपिन गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम : अनूप तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना रामगढ़ फिरोजाबाद 2. श्री अजय किशोर प्रभारी निरीक्षक थाना रसूलपुर फिरोजाबाद 3. उ 0 नि 0 श्री उमेश सिंह थाना रामगढ़ फिरोजाबाद 4. हे 0 का 0 737 राजकुमार थाना रामगढ़ फिरोजाबाद 5. का 0 1300 अमित कुमार थाना रामगढ़ फिरोजाबाद 6. का 0 171 नेत्रपाल सिंह थाना रामगढ़ फिरोजाबाद 7. हे 0 का 0 712 राजकुमार सिंह थाना रसूलपुर फिरोजाबाद 8. का 0 219 मनोज कुमार थाना रसूलपुर फिरोजाबाद

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button