थाना देवा पुलिस ने 04 मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार
कब्जे से कुल 427 ग्राम अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 40 लाख 27 हजार रूपये) व 01 कार व 01 मोटर साइकिल की बरामद।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। थाना देवा पुलिस टीम ने मैनुअल इन्टेलीजेन्स के आधार पर अभियुक्तगण
1. इकरार पुत्र मोहम्मद अजीम
2. मोहम्मद अंसार पुत्र स्व० आसिम अली निवासीगण ग्राम टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
3. समर सिंह पुत्र तेज नारायण वर्मा
4. सोनू पुत्र मनसुख निवासीगण ग्राम चियारा सुहावा थाना कोठी जनपद बाराबंकी को कुल 427 ग्राम अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 40 लाख 27 हजार रूपये) व 01 कार मारुती UP 32 CE 0770 व 01 मोटर साइकिल UP 41 K 3920 के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना देवा पर मुकदमा संख्या 126- 127/2024 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अंसार उपरोक्त स्वयं स्मैक बनाता है तथा अपने अन्य साथियों के माध्यम से आस-पास के जनपदों में लोगों को बेंचता है। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।




