Advertisement
बाराबंकी

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद की आरसेटी में चल रहे प्रशिक्षण का मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद की आरसेटी में चल रहे प्रशिक्षण का मुख्य विकास अधिकारी महोदया एकता सिंह, द्वारा निरीक्षण किया गया। बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक आरसेटी- श्री विवेक सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी महोदया को कैंपस में चल रहे हैं बीसी सखी प्रशिक्षण के बारे में अवगत कराया कि भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय की महत्वाकांक्षी परियोजना एक जी पी एक बी सी अंतर्गत चयनित 89, वोमेन टेलरिंग कोर्स में 35 एवं कंप्यूटर डिप्लोमा में 35 लाभार्थियों का प्रशिक्षण वर्तमान में चल रहा हैं। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा कैंपस में चल रहे बीसी सखी , वूमेन टेलरिंग एवं कंप्यूटर डिप्लोमा प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिभागियों से वार्ता की गई अपने उदबोधन में मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बीसी सखी लाभार्थियों को बताया गया कि प्रशिक्षण के पश्चात् उनको ब्याज मुक्त लोन के तौर पर 75000 रू0 योजनान्तर्गत उन्हे उपलब्ध कराये जायेंगे जिसका उपयोग बीसी सखी सेन्टर स्थापित करने एवं ओवरड्राफ्ट लिमिट बनवाये जाने में किया जायेगा। जिसकी वापसी आसान किस्तों में लाभार्थियों द्वारा उनके स्वयं सहायता समूहों को वापस की जायेगी। जिस पर कोई ब्याज देय नही होगा। यह भी बताया गया कि ग्रामीण स्तर पर चल रही समस्त योजनाओं के लाभार्थियों को बीसी सखी सेन्टर के माध्यम से लेन देन किये जाने हेतु प्रेरित किया जायेगा ताकि ग्राम स्तर पर ही ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधायें उपलब्ध करायी जा सकें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महिलाओं के रात्रि निवास एवं भोजन आदि की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ पर पाया गया की रात्रि निवास एवं भोजन की उचित व्यवस्था है एवं कैंपस में साफ-सफाई भी उच्च गुणवत्ता की है और जो महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं उनके द्वारा भी लगन से प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है| कैंपस के सभी रिसोर्स पर्सन उच्च गुणवत्ता के प्रशिक्षण दे रहे हैं| मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा प्रशिक्षण के उपरांत सभी लाभार्थियों को रोज़गार प्रारंभ किये जाने ,रोज़गार दिलाये जाने एवं स्वयं का सेंटर स्थापित किये जाने में पूर्ण सहयोग एवं कार्यवाही किये जाने हेतु निदेशक आरसेटी को निर्देशित किया गया| इस अवसर पर नरेंद्र देव त्रिवेदी- उपायुक्त (स्वतः रोजगार), विवेक कुमार – निदेशक आरसेटी , रहमान अंसारी , किशन लाल रावत- जिला मिशन प्रबंधक एवं विशाल तिवारी आदि लोग मौजूद रहे|

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button