
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 334/2025 धारा -137(2)/87/127(2)/115(2)/352/65(1)/338/340(2) बीएनएस व 5ठ/6 पॉक्सो के वांछित नामजद अभियुक्त मोहम्मद फैजू पुत्र साजिद निवासी शेखवाड़ा किला बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के बन्धा रोड के पास से गिरफ्तार किया गया।
जिसके विरुद्ध विधिक थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।




