नहर के पुल के नीचे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

नहर के पुल के नीचे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
रिपोर्ट अनिल कुमार सोनी
बड्डूपुर (बाराबंकी)भगौली तीर्थ स्थित पुरानी नहर के पुल के नीचे युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकाल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के पास मिले डीएल से उसकी पहचान की है।
बड्डूपुर थाना क्षेत्र के भगौली तीर्थ स्थित पुरानी नहर पुल के नीचे गुरुवार शाम एक युवक का शव पानी उतराता दिखा। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। वहीं घटना के कुछ दूरी पर ही युवक की बाइक पड़ी मिली। पुलिस ने मृतक के पास मिले कागजों से उसकी पहचान लवकुश 28 वर्ष निवासी चित्रकूटनगर ,लखपेड़ाबाग , बाराबंकी के रूप में की । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भगौली चौकी इंचार्ज अमर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के पास मिले कागजों से परिजनों से संपर्क के प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।




