प्रसिद्ध प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में शनिवार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।

खिचड़ी भोज के दौरान मुख्य अतिथि सांसद उपेंद्र रावत सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए इस अवसर पर सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गांव के गरीब, किसान, नौजवान सब के लिए समर्पित है।
ब्यूरो-रिपोर्ट
निन्दूरा, बाराबंकी। बड्डूपुर स्थित प्रसिद्ध प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में शनिवार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। खिचड़ी भोज के दौरान मुख्य अतिथि सांसद उपेंद्र रावत सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए इस अवसर पर सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गांव के गरीब, किसान, नौजवान सब के लिए समर्पित है। किसान के लिए किसान सम्मान निधि हो या फिर गरीबों को आयुष्मान कार्ड, गांव में 18 घंटे बिजली, प्रधान मंत्री आवास के साथ सभी मूल भूत सुविधाएं दी जा रही है। सांसद ने कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने को अग्रेषित है। संचालन जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा प्रदीप रावत ने किया। आयोजक ओम प्रकाश प्रजापति, सुशील रावत, सुशील कुमार, राम सेवक, दिलीप वर्मा, अनुज रावत, रामचंद्र वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, विनय रावत, मिथिलेश कुमार वर्मा, सुनील रावत आदि लोग मौजूद रहे ।




