सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिकैतनगर।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिकैतनगर दिनांकः 23.05.2022 को प्रसूता श्रीमती रचना सिंह पत्नी श्री संतोष सिंह उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी पानापुर टिकैतनगर डिलीवरी हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर बाराबंकी पर आई थी, जिनको तत्काल भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। चिकित्सालय डा0 संजय गुप्ता अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर के निर्देशन में डा0 निधी गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ व डा0 गौरी विश्वास स्त्री रोग विशेषज्ञ की टीम ने आज प्रातः सिजेरियन के माध्यम से प्रसव किया, जो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिकैतनगर बाराबंकी में अब तक का प्रथम सिजेरियन प्रसव था। प्रसवोंपरान्त जज्जा एवं बच्चा दोनो स्वस्थ्य है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 राम जी वर्मा ने आज दिनांकः 24.05.2022 को स्वयं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिकैतनगर बाराबंकी पर उपस्थित होकर चिकित्सालय की टीम को बधाई देते हुये उत्साहवर्धन किया एवं डा0 संजय गुप्ता अधीक्षक को भी प्रथम सिजेरियन होने के कारण जनमानस में इसका प्रचार किये जाने हेतु प्रेरित करते हुये बधाई दी।



