अफीम की तस्करी करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गया गिरफ्तार , कब्जे से 01 किलों 850 ग्राम अफीम बरामद

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरीदपुर के कुशल नेतृत्व में फरीदपुर पुलिस टीम द्वारा अफीम की तस्करी करने वाले तीन अपराधियों को अफीम सहित गिरफ्तार किया गया । दिनांक 11.07.2021 को थाना हाजा से पुलिस टीम गश्त व तलाश वांछित अपराधी गण में रवाना होकर थाना क्षेत्र में मामूर थी । पुलिस टीम जब गश्त करते मोहल्ला शान्तिनगर सैंट मेरी स्कूल गेट के सामने पहुंचे तो गौसगंज की तरफ से आते 03 व्यक्ति आते दिखाया दिये जो संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे शक होने पर हम पुलिस वालों ने इन तीनों व्यक्तियो को टोका तो तीनों व्यक्ति एक दम भागने का प्रयास करने लगे पुलिस टीम द्वारा घेर घोटकर दविश देकर करबला को जाने वाले मार्ग पर गौसगंज वाली सडक के करीब 70 कदम कस्बा व थाना फरीदपुर पर आवश्यक बल प्रयोग कर तीनों व्यक्तियों को मौके पर ही समय करीब प्रातः 06.15 बजे पकड लिया । पकडे जाने पर नियमानुसार जामा तलाशी ली गयी तो पकडे अपराधियों से भारी मात्रा में ( 01 किलो 850 ग्राम ) अफीम बरामद हुयी । नियमानुसार इन पकडे अफीम तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किये गये । अफीम तस्करों के विरूद्ध पंजीकृत अभियोगों का विवरण।
1 – मु 0 अ 0 सं 0 354/21 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट बनाम बेजनाथ पुत्र तुलसी महतो निवासी ग्राम हेवई थाना केरेडारी जिला हजारी बागझारखण्ड
2 – मु 0 अ 0 सं 0 355/21 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट बनाम सुरेन्द्र कुमार पुत्र टुक्कर महतों निवासी हेवई थाना केरेडारी जिला हजारी बाग झारखण्ड
3 – मु 0 अ 0 सं 0 356/21 दारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट बनाम इरशाद पुत्र शमशुद्दीन निवासी शिवपुरी थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली घटनास्थल : करबला को जाने वाले मार्ग पर गौसगंज वाली सडक के करीब 70 कदम कस्बा व थाना फरीदपुर
बरामदगी का विवरण:-
1 – अभियुक्त गणो के कब्जे से कुल 01 किलों 850 ग्राम अफीम ( अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग 60 लाख ) बरामद होना ।
गिरफ्तार अभियुक्त गणों का विवरण:-
1- बेजनाथ पुत्र तुलसी महतो निवासी ग्राम हेवई थाना केरेडारी जिला हजारी बाग झारखण्ड ।
2- सुरेन्द्र कुमार पुत्र टुक्कर महतों निवासी हेवई थाना केरेडारी जिला हजारी बाग झारखण्ड
3- इरशाद पुत्र शमशुद्दीन निवासी शिवपुरी थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1 – उ 0 नि 0 श्री राजकुमार थाना फरीदपुर जिला बरेली ।
2- हे 0 का 0 834 अर्जुन सिंह थाना फरीदपुर जिला बरेली ।
3 – कां 0 1689 मोहित कुमार थाना फरीदपुर , बरेली ।
4 – का 0 85 शिव कुमार थाना फरीदपुर बरेली ।
5 – कां 0 2108 वासु थाना फरीदपुर जनपद बरेली ।




