रिपोर्ट समित अवस्थी
जनपद बाराबंकी पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी द्वारा बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रतिदिन प्रत्येक थाना से एक-एक मुख्य आरक्षी/आरक्षी को बीट-पुस्तिका निरीक्षण हेतु बुलाया जाता है। आज दिनांक-02.05.2022 को निरीक्षण के दौरान थाना जैदपुर में नियुक्त आरक्षी मनोज कुमार सिंह की बीट-पुस्तिकाएं सन्तोषजनक नहीं पायी गयी तथा उक्त कर्मी को अपनी बीट के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारियां न होने के कारण लाइन हाजिर किया गया ।



