Advertisement
अब तकअभी तकसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी ने शिवपति इंटर कॉलेज प्रांगण में की मासिक बैठक, संस्था के विस्तार व मजबूती को लेकर हुई चर्चा

सिद्धार्थ नगर – विजय पाल चतुर्वेदी

सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण रुप से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए शिवपति इंटर कॉलेज के प्रांगण में मासिक बैठक की। संगठन के विस्तार व मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की ।कार्यकर्ताओं ने इंसानियत की सेवा करने का लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया ।
सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष शहजाद सिद्दीकी ने आए हुए अतिथियों व नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के मासिक बैठक के दौरान बतौर मुख्य अतिथि प्रधान श्यामसुंदर चौधरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में वकील खान,अजहर खान छात्रसंघ महामंत्री बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय रहे।मासिक बैठक में प्रधान श्याम सुंदर चौधरी जी ने कहा इस संगठन के माध्यम से आप किसी की मदद करते हैं, तो प्रत्येक कार्यकर्ताओं को हृदय से प्रसन्नता होती है, प्रत्येक व्यक्ति को समाज में कुछ बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है, अगर आपको कोई परेशान हालत में व्यक्ति मिलें तो उसकी मदद जरूर करनी चाहिए,आप सभी जातिवाद और धर्म से दूर रहे। हर संभव गरीबों की मदद करते रहें ।
सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के संयोजक व प्रबंधक वकार खान ने लोगों को बताया कि हम लोग का मकसद किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं बल्कि इंसानियत की सेवा करना है। हम सभी कार्यकर्ता समाज के हर व्यक्ति की मदद करने के लिए प्रयासरत हैं।
बैठक के दौरान सचिव धर्मेंद्र जायसवाल ने बताया कि आप सभी सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी को मजबूत बनाएं, राष्ट्रीय स्तर पर इसका गठन करे,संस्था से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें, संस्था को मजबूत बनाएं एक नई उम्मीद के साथ उत्तर प्रदेश के हर कोने में संस्था द्वारा मदद दिलाई जाए। मासिक बैठक के दौरान प्रधान श्याम सुंदर चौधरी,वकील खान, प्रबंधक वकार मोइज़ खान,छात्र संघ महामंत्री अज़हर खान,मोहम्मद शहजाद सिद्दीकी,धर्मेंद्र जायसवाल,अंकित चौधरी, राम प्रताप गुप्ता,अरमान अंसारी,सलीम अहमद,संजय चौधरी,बबलू खान आदि दर्जनों कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button