पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार भेजा जेल।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद अयोध्या थाना पूरा कलंदर प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना पूराकलन्दर पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सम्बन्धित वाद संख्या 3987/ 16 अपराध संख्या 382 / 11 धारा 323 आईपीसी राज्य बनाम रामबहादुर तारीख पेशी दिनाँक 03.12.2022 से सम्बन्धित वारण्टी रामबहादुर पुत्र जियालाल निवासी माधवपुर थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या व सरजू शरन पुत्र रामतेज वर्मा निवासी माधवपुर थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या को उनके घर से समय समय सुबह 06.00 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा थाना पूराकलन्दर अयोध्या।
2. उपनिरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति थाना पूराकलन्दर अयोध्या।
3. कांस्टेबल गिरीश चन्द्र थाना पूराकलन्दर, अयोध्या।
4. कांस्टेबल संजय यादव थाना पूराकलन्दर अयोध्या।




