
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी । जिले के यशश्वी सांसद उपेन्द्र सिंह रावत जी ने विकास खण्ड सिद्धौर के ग्राम ममरखापुर में डामर रोड से ग्राम देवता के स्थान तक निर्मित इंटरलाकिंग तथा ग्राम मंझपुरा मजरे टेडवा में मनोज वर्मा के घर से कनैह्य्या लाल रावत के घर तक निर्मित नाली का उद्घाटन किया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत जी ने कहा कि सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे सभी बुनियादी सुविधा को दुरूस्त किया जा रहा है। जब से देश एवं राज्य में भाजपा की सरकार बनी है। तब से विकास तेजी से हो रहा है तथा योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। अपने सम्बोधन में सांसद रावत जी ने कहा कि आज दो महापुरुषों की जयंती भी है राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं हमारे पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री जी को हम श्रधा सुमन अर्पित करते है। पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी जी ने देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्ति दिलाने में जी-जान लगा दिया। उन्होंने लोगों के बीच देशभक्ति की अलख जगाने के साथ ही, नस्लीय व जातिगत भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों पर भी हमला किया। वे हमेशा कहते थे कि किसी भी तरह के विरोध का मार्ग हिंसात्मक नहीं हो सकता है। अहिंसा में जो शक्ति है, उसकी जगह हिंसा कभी नहीं ले सकती है। इन्हीं विचारों के बूते दुनियाभर में उनकी ख्याति फैली।इस अवसर पर सुशील रावत,अरविन्द कुमार, राम कुमार मिश्रा,दिनेश शर्मा,नीरज प्रधान, अनुज द्विवेदी, सचिन मिश्रा,सौरभ शुक्ला,अंकित वर्मा, गुड्डू, कौशलेन्द्र शुक्ला, रामराज कनौजिया,पवन मिश्रा,लल्लू रावत,सत्यनाम वर्मा ,रामकुमार मिश्रा, आशुतोष अवस्थी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें ।




