Advertisement
नई दिल्ली

गोवा में आयोजित होने वाले 54वें इफ्फी के लिए अंतर्राष्ट्रीय जूरी की घोषणा

रिपोर्ट:-शमीम 
54वें भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव (इफ्फी) में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता और निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ प्रथम फीचर फिल्म का आकलन करने के लिए दुनिया भर के प्रसिद्ध फिल्मकारों, छायाकारों, फिल्म निर्माताओं को अंतर्राष्ट्रीय जूरी के रूप में आमंत्रित किया गया है।

इस वर्ष इस फिल्‍म महोत्सव के लिए 105 देशों से रिकॉर्ड 2926 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं।

‘अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता’ महत्वपूर्ण शैलियों की 15 प्रसिद्ध फीचर फिल्मों का संग्रह है, जो दिग्‍गजों और युवाओं द्वारा समान रूप से परिकल्पित फिल्म के सौंदर्यबोध और फिल्‍म राजनीति में उभरते रुझानों का प्रतिनिधित्व करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय जूरी प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार के विजेता का चयन करेगी, जिसमें स्‍वर्ण मयूर के तहत 40 लाख रुपये और निर्देशक और निर्माता को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।

यह जूरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म के अलावा, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और विशेष जूरी पुरस्कार श्रेणियों के भी विजेताओं का निर्धारण करेगी।

‘निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ प्रथम फीचर फिल्म के लिए प्रतियोगिता’ फिक्शन फीचर डेब्यू का एक संग्रह है जो इस बात का उदाहरण है कि अगली पीढ़ी के फिल्म निर्माता स्क्रीन पर किस प्रकार की परिकल्पना कर रहे हैं। 7 नवोदित कलाकार प्रतिष्ठित रजत स्‍वर्ण, 10 लाख रुपये और प्रमाण पत्र के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय जूरी के सदस्यों में फिल्म निर्माण के आवश्यक पहलुओं का प्रतिनिधित्व करने वाले सिने जगत के विख्‍यात दिग्‍गज शामिल हैं:

विज्ञापन 2

1.श्री शेखर कपूर (फिल्म निर्माता) – अध्यक्ष, जूरी – शेखर कपूर विख्‍यात फिल्मकार, अभिनेता, सूत्रधार और निर्माता हैं। वह पद्मश्री, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, बाफ्टा अवार्ड, नेशनल बोर्ड ऑफ रिव्‍यू अवार्ड और तीन फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित अनेक पुरस्कारों से सम्‍मानित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्‍त उन्‍हें गोल्डन ग्लोब और ऑस्कर अवार्ड के लिए नामांकित भी किया गया है। वह कान्स इंटरनेशनल जूरी (2010) के पूर्व सदस्य और इफ्फी में जूरी अध्यक्ष (2015) रह चुके हैं। वह भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन 3

2.श्री होजे लुइ अल्काइन (छायाकार) – होजे लुइ अल्काइन 1970 के दशक में मुख्य प्रकाश व्यवस्था के रूप में फ्लोरोसेंट ट्यूब का उपयोग करने वाले पहले छायाकार हैं। उन्‍होंने बेले एपोक (सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म के लिए अकादमी अवार्ड, 1993), टू मच (1995), ब्लास्ट फ्रॉम द पास्ट (1999), और द स्किन आई लिव इन (2011) जैसी फिल्मों के लिए काम किया। विविध पुरस्‍कारों से सम्‍मानित किए जा चुके होजे लुइ को पेड्रो अल्मोडोवर के साथ उनके सहयोग के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन 4

3.श्री जेरोम पैलार्ड (फिल्म निर्माता और फिल्म मार्केट के पूर्व प्रमुख) – शास्त्रीय संगीतकार, एक शास्त्रीय रिकॉर्ड लेबल के लिए कलात्मक निर्देशक और सीएफओ के रूप में लगातार काम करने के बाद जेरोम पैलार्ड ने एराटो फिल्म्स में डेनियल टोस्कन डू प्लांटियर के साथ सत्यजीत रे, मेहदी चारेफ, सौलेमेन सिसे, मौरिस पियालट, ज्‍यां-चार्ल्स टाचेला आदि जैसे प्रसिद्ध निर्देशकों की एक दर्जन से अधिक फीचर फिल्मों का निर्माण किया। इसके बाद उन्होंने 1995 से 2022 तक फेस्टिवल डी कान्स में मार्शे डू फिल्म के कार्यकारी निदेशक के रूप में काम करते हुए विकास और प्रबंधन की देखरेख की, जिसे अब दुनिया के प्रमुख फिल्म बाजार का अग्रदूत माना जाता है।

विज्ञापन 5

4.सुश्री कैथरीन डुसार्ट (फिल्म निर्माता) – कैथरीन डुसार्ट ने लगभग 15 देशों में करीब 100 फिल्मों का निर्माण या सह-निर्माण किया है। वह हुआहुआ शिजी लिंगहुन के (2017), द मिसिंग पिक्चर (2013) और एक्सिल (2016) के लिए विख्‍यात हैं। उनकी हाल की प्रस्तुतियों में अमोस गिताई द्वारा लैला इन हाइफ़ा (2020 वेनिस फिल्म महोत्‍सव में प्रतियोगिता में); रिथी पन्ह द्वारा ले इराडिएस (इरेडियेटेड) (2020 बर्लिन फिल्म महोत्‍सव में सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र पुरस्कार)शामिल हैं। कैथरीन डुसार्ट दोहा फिल्म इंस्‍टीट्यूट में सलाहकार हैं।

5.सुश्री हेलेन लीक (फिल्म निर्माता) – हेलेन लीक एएम ऑस्ट्रेलिया की सम्मानित रचनात्मक निर्माताओं में से एक हैं। उनकी फीचर फिल्‍मों में एलेक्जेंड्रा पार्क, सिसी स्ट्रिंगर और हैरी ग्रीनवुड के साथ कार्निफेक्स, जेसन क्लार्क के साथ स्वेर्वे, रसेल क्रो के साथ वोल्फ क्रीक 2, हेवन्स बर्निंग, रॉबर्ट कार्लाइल, डेविड न्गोम्बुजरा और चार्ल्स डांस अभिनीत ब्लैक एंड व्हाइट शामिल हैं।

गोवा में 20 से 28 नवंबर, 2023 तक इफ्फी का आयोजन किया जाएगा। दक्षिण एशिया में आयोजित होने वाले विश्व सिनेमा के इस सबसे बड़े उत्सव के लिए अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय फिल्म जगत की प्रतिभाएं और हजारों सिनेप्रेमी एकत्र होंगे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button