खाद्य कारोबार कर्ताओं के साथ स्थान टेस्टी बाइट में दीपावली पर्व के पूर्व जागरूकता बैठक की गयी।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जिलाधिकारी बाराबंकी के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद बाराबंकी एवं निरीक्षक विज्ञान(बांट-माप) अधिकारी जनपद बाराबंकी के साथ व्यापार मण्डल प्रतिनिधियों एवं खाद्य कारोबार कर्ताओं के साथ स्थान टेस्टी बाइट में दीपावली पर्व के पूर्व जागरूकता बैठक की गयी। जिसमें व्यापारियों को मिठाई निर्माण में बेस्ट बिफोर तिथि अंकित करने के साथ खाद्य निर्माण में स्वच्छता, साफ-सफाई एवं व्यक्तिगत स्वच्छता, बनाये रखने एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ न बेचने हेतु जागरूकता किया गया। इस जागरूकता बैठक में व्यापारियों को विभाग की तरफ से खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य सुरक्षा के सम्बन्ध में सामान्य निर्देश से सम्बन्धित बुकलेट प्रदान की गयी,

जिसके तहत चाय, मिठाई, नमकीन विनिर्माण एवं अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण प्रसंस्करण में बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। डाॅ0 प्रियंका सिंह, द्वारा व्यापारियों को निर्देश देते हुए स्पष्टतः अवगत कराया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए समस्त दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें। मौके पर निरीक्षक बांट-माॅप अधिकारी ने खाद्य कारोबार कथाओं को मिठाई के साथ डिब्बों को न तौलने, अपने बाॅट-माॅप का मानक के अनुरूप कैसे प्रयोग में लाया जाता है कि विषय में जागरूक किया गया। मौके पर जागरूकता बैठक में जनपद के व्यापारियों में शत्रोहन स्वीट्स, विश्वनाथ स्वीट्स, साकेत मिष्ठान भण्डार, बिन्द्रा स्वीट्स, साई स्वीट्स, अवध जूस, सरस्वती तथा यूपीएसआईडीसी कुर्सी, इण्डस्ट्रियल एरिया के चेयरमैन प्रमित कुमार सिंह मौजूद रहे। मौके पर विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमल कुमार, अनिल कुमार, ओंकारनाथ यादव, शंकर दयाल तिवारी, डाॅ0 राकेश कुमार सिंह, सुश्री कंचनलता तिवारी, श्रीमती प्रिया त्रिपाठी मौजूद रहे।




