Advertisement
अब तकअभी तकबाराबंकी

आगनबाड़ी केंद्र पर लाभर्थियों को बांटा गया खाद्यान्न

बाराबंकी जनपद अंतर्गत बाल विकास परियोजना बनीकोडर के आंगनबाड़ी केंद्र जरौली प्रथम व द्वितीय में मंगलवार को पोषाहार के बदले राशन (गेहूं-चावल) खाद्यान्न वितरण आगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा किया गया,बनीकोडर के जरौली आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत लाभार्थियों को खाद्यान के साथ दूध पाउडर व देशी घी वितरित किया गया,आगंनबाडी केंद्र जरौली प्रथम में आगनवाडी कार्यकत्री रानी बाजपेयी व जरौली द्वितीय से माला देवी ने गर्भवती,धात्री,कुपोषित बच्चो को घी व सूखे दूध का पैकेट बांटा गया।
खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री,स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष और सदस्य शामिल थे । राशन का वितरण डोर टू डोर किया गया।
रंजना श्रीवास्तव मुख्यसेविका (सुपरवाइजर)बनीकोडर ने बताया कि गर्भवती और धात्री महिलाओं को दो किग्रा गेंहू और एक किग्रा चावल,6 माह से 3 वर्ष के बच्चों को 1.5 किलो गेंहू और 1 किलो चावल, 3 से 6 साल के बच्चों को 1.5 किग्रा गेंहू और 1 किलो चावल, किशोरी को 2 किलो गेंहू और 1 किलो चावल और अतिकुपोषित बच्चों को 2.5 किलो गेंहू और 1.5 किलो चावल वितरित किया जा रहा है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button