
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। जिले के बोरियो प्रखंड में आज पलाश (JSLPS) के सहयोग से जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) का उद्घाटन किया गया। यह केंद्र महिलाओं के सशक्तिकरण, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी, बोरियो, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, पलाश (JSLPS) तथा प्रखंड प्रमुख द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रबंधक–SMIB, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बोरियो, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष तथा एसबीआई शाखा प्रबंधक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पलाश (JSLPS) के BPM, BL, CC, iPRP, CLF के पदाधिकारी, CLF कैडर एवं बड़ी संख्या में सखी मंडल की दीदियाँ भी शामिल हुईं।
उपस्थित अतिथियों ने कहा कि जेंडर रिसोर्स सेंटर के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, कानूनी सहायता तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। यह केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में उनकी भागीदारी को और सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर महिलाओं को लैंगिक समानता, महिला अधिकारों एवं सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में केंद्र के माध्यम से महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया।


