
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। सफदरगंज स्थित फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज में बच्चों द्वारा मेले का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानाचार्य कैलाश नारायण एवं दुर्गा दत्त एवं सतीश शर्मा अन्य अध्यापकों के सहयोग से स्कूल के अंदर में बाल दिवस के उपरांत बच्चों द्वारा मेले का आयोजन किया गया जिसमें छात्र और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें तमाम प्रकार की खाद्य सामग्री से संबंधित एवं कॉस्मेटिक से लेकर अन्य खान की संबंध खान पान की चीजों का सजाकर दुकान लगाई गई जिसमें खरीदार बच्चे एवं बिक्री के लिए बच्चे एवं अध्यापक गण मौजूद रहे बच्चों की जिज्ञासा हेतु यह मेले का आवरण किया जाता है जिसमें बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ सके और बच्चों को व्यापार के प्रति जागरूकता मिले जिससे भविष्य में बच्चे किसी भी व्यवसाय से संबंधित जानकारी के लिए दिक्कत ना हो इसलिए बाल दिवस के दिन बच्चों के द्वारा इस मेले का आयोजन किया जाता है बच्चे काफी उत्साहित दिखे और उमंग और जोश से भरे थे और काफी खुश नजर आ रहे थे।



