रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)
जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन मंत्रालय ने प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान (पीएम-जेयूजीए) के तहत ‘जनजातीय क्षेत्रों में होमस्टे के विकास’ के लिए राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों द्वारा प्रस्ताव तैयार करने के लिए टेम्पलेट के साथ दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
इस पहल का उद्देश्य उत्तरदायी पर्यटन को बढ़ावा देने और जनजातीय समुदायों के लिए आजीविका के अवसरों को बढ़ाने हेतु जनजातीय क्षेत्रों में होमस्टे विकसित करना है। ये दिशा-निर्देश होमस्टे मालिकों के तकनीकी कौशल और प्रशिक्षण पर भी ध्यान केंद्रित करते हैं।
केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यह जानकारी आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।



