Advertisement
अयोध्याबाराबंकी

आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जनपद बाराबंकी व जनपद के समस्त थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ

रिपोर्ट-समित अवस्थी मंडल संपादक प्रतिनिधि मंडल अयोध्या/देवी पाटन
जनपद बाराबंकी- आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण शासन की उच्च प्राथमिकता है जिसके लिए पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया तथा समय-समय पर बैठक कर उनके त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु बाराबंकी पुलिस के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा समय-समय पर थानों पर जाकर आई.जी.आर.एस. प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापरक निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया। भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों का राजस्व टीम के साथ समन्वय स्थापित कर निस्तारण किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय,अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी महोदय तथा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण की सजगता एवं परिश्रम के कारण कोई भी प्रार्थना पत्र डिफाल्टर नहीं हुआ। जिससे माह सितम्बर-2023 में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में जनपद बाराबंकी व जनपद के समस्त थानों को रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

आईजीआरएस सेल टीम-
1. निरीक्षक श्री उमेश बहादुर सिंह प्रभारी आईजीआरएस जनपद बाराबंकी।
2. आरक्षी शैलेश कुमार मौर्या,आरक्षी द्रविण गुप्ता
3. आरक्षी मो0 आवेदीन,आरक्षी संजय दत्त पाल
4. म0आ0 ममता पाल,म0आ0 रजनी यादव,म0का0 आकांक्षा

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button